बैंगलोर में छा गए विनोद जाखड़, महाराणा प्रताप जयंती पर युवाओं ऐसे भरा जोश
Monday, Jun 22, 2026-10:14 AM (IST)
जयपुर। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ एकबार फिर अचानक से चर्चा में आ चुके हैं, क्योंकि इस बार उन्होंने बड़ी बात बोली है जिसको लेकर युवाओं में काफी जोश दिखाई दिया। दरअसल, हाल ही में बैंगलोर में महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महान योद्धा महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करना तथा युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करना था।
इस अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि प्रतिभाशाली युवा आगे आएं और छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक अपनी भूमिका को मजबूत करें। विनोद जाखड़ ने यह भी कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है, इसलिए उन्हें जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का उल्लेख किया और कहा कि उनके आदर्श आज भी देशभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और ऐतिहासिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने इतिहास को समझें और उससे प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संकल्प लिया। अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन को दर्शाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समारोह शांतिपूर्ण, उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम में विनोद जाखड़ के भव्य स्वागत और उनके वक्तव्य को लेकर देखा जाए तो ऐसा लग रहा है कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है और वो एक बड़े और लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रतिष्ठित होते जा रहे हैं।
