टोंक में क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप टी-20 मैच पर लगा था 1.25 करोड़ का दांव
Friday, Feb 27, 2026-05:29 PM (IST)
टोंक। टोंक जिले में पुलिस ने एक बड़े क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप टी-20 मैच पर 1.25 करोड़ रुपए का दांव लगा था। पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के बटवालान मोहल्ले में की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो कैलकुलेटर और 7,740 रुपए नकद बरामद किए।
पुलिस ने लैपटॉप से सट्टेबाजी के लगभग 1 करोड़ 27 लाख 34 हजार 850 रुपए का हिसाब-किताब बरामद किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जिले की स्पेशल टीम और पुरानी टोंक थाना पुलिस की संयुक्त कोशिश से की गई। इस दौरान आरोपियों से मिली सट्टा रजिस्टर से अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की प्रक्रिया चल रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में इमरान, सलमान और हारून शामिल हैं, जो अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। इस कार्रवाई से सट्टेबाजी के बड़े रैकेट के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
