महवा में 3 करोड़ की लागत से बनी सीसी सड़कों का लोकार्पण, विधायक राजेंद्र मीणा ने किया उद्घाटन

Tuesday, Mar 24, 2026-06:24 PM (IST)

राजस्थान के महवा नगरपालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। मंगलवार को क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मीणा ने करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक ने पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर सड़कों को आमजन के उपयोग के लिए समर्पित किया। इन विकास कार्यों के तहत रामगढ़ क्षेत्र में हुडला रोड से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक तथा हिंडौन तिराहे से रामगढ़ रोड की विभिन्न गलियों में सड़कों का निर्माण कराया गया है।

आवागमन होगा आसान, विकास को मिलेगी रफ्तार

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ये सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। बेहतर सड़क सुविधा से न केवल लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने किया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे |


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News