जोधपुर में लॉरेंस के कथित गुर्गों ने फैलाया खौफ, जांच में जुटी पुलिस

Monday, Sep 18, 2023-05:38 PM (IST)

जोधपुर। शहर में एक बार फिर लॉरेंस का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि लॉरेंस जेल में है, लेकिन उसके गुर्गों द्वारा फोन करने के दो मामले दर्ज हुए हैं। बता दें कि दोनों ही मामले शास्त्री नगर और रातानाडा थाना में दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामलों में बदमाशों ने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। साथ ही  फिरौती के पैसे नहीं देने पर काम-धंधा चौपट करने और जान से करने की धमकी दी गई है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ही लोगों को फोन करने वाला व्यक्ति एक ही है। फ़िलहाल पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुट गई हैं। पुलिस को संदेह है कि संभावित है यह किसी शरारती तत्व की भी करतूत हो सकती है, लेकिन पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए पुलिस दोनों ही मामलों में टीम बनाकर अनुसंधान कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इन दोनों मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा। 


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News