Tarot Horoscope से जानेंगे आज का दिन कैसा रहेगा ?

Friday, Oct 11, 2024-08:01 AM (IST)

 

Tarot Horoscope : अजमेर से प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के मुताबिक आपका 11 अक्टूबर (शुक्रवार) यानी आज का दिन कैसा रहने वाला है ? तो जानेंगे आज का टैरो राशिफल...।  

 

टैरो राशिफल 11 अक्टूबर 2024 

 

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के फिलहाल, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको इस दौरान जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। साथ ही आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि रहने वाली है।

 

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल, समय उत्तम रहने वाला है। आज माता पिता को अपनी संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज किसी के साथ भी वाद विवाद में न उलझें आपका मानसिक कष्ट बढ़ सकता है।

 

मिथुन टैरो राशिफल 
मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आप फिलहाल, कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं। इसलिए आपको सलाह है कि कामकाज में जल्दबाजी न करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय करे।

 

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। आपको सलाह है कि सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने आप को असहज महसूस न होने दें।

 

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज भाग्य का भरपूर सहारा मिलेगा। साथ ही आपके व्यापार और कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहने वाला है। साथ ही आज आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा पाएंगे।

 

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के अविवाहितों के लिए आज का समय काफी अनुकूल रहने वाला है। विवाह के योग भी बन रहे हैं। आप अपनों से भेंट होने की संभावना है। पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

 

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की जरूरत है। आपको सलाह है कि फिलहाल, अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले आज काफी ज्यादा मजबूत होगी। आपको सलाह है कि फिलहाल,दिखावे से दूर रहें वरना आप अपना काफी कुछ बर्बाद कर सकते हैं।

 

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है। आज वाहन का प्रयोग भी संभलकर करें। वाहन ध्यान से चलाएं आपको चोट लगने की संभावना है।

 

धनु टैरो राशिफल 
धनु राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी। साथ ही आपकी सक्रियता काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

 

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोग आज काफी ज्यादा आक्रामक रहने वाले हैं। आज आपके इरादे बहुत ज्यादा स्पष्ट रहने वाले हैं। जिसकी वजह से आप कार्यस्थल और घर पर सभी काम सही तरीके से कर पाएंगे।

 

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशिवालों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको मनोबल भी आज पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आपका धन यदि कहीं अटका हुआ है तो वह आपको वापस मिल सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं के शुभारंभ की संभावना है।

 

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों को आज कार्यस्थल पर काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस समय पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद भी उभर सकता है।
 


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News