हनुमानगढ़ में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 5 आरोपी गिरफ्तार, 400 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
Monday, Mar 02, 2026-06:21 PM (IST)
हनुमानगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) और प्रतिबंधित टैबलेट्स बरामद किए गए हैं।
भादरा में कार से 3 गिरफ्तार
भादरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 23.65 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में विशाल कुमार, सचिन और सुमन (सभी निवासी भादरा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संगरिया और जंक्शन में भी गिरफ्तारी
संगरिया थाना क्षेत्र में रोही नहर पटड़ा चक 3 एचआरपी के पास से जीवनज्योत उर्फ जीवनजोत सिंह (20) निवासी मोरजंड सिखान को 3.46 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
वहीं हनुमानगढ़ जंक्शन थाना पुलिस ने भट्ठा कॉलोनी निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ भोला को 9.10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
पीलीबंगा में 400 प्रतिबंधित टैबलेट्स जब्त
पीलीबंगा थाना पुलिस ने अयूब खां उर्फ कालू को 400 प्रतिबंधित टैबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये गोलियां नशे के रूप में उपयोग की जा रही थीं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
