हनुमानगढ़ में 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार; कार जब्त
Monday, Feb 16, 2026-07:11 PM (IST)
हनुमानगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद की है और मौके से एक कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, रावतसर क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 9 निवासी 26 वर्षीय संजय और वार्ड नंबर 7 निवासी 28 वर्षीय संपत सिंह के रूप में हुई है।
एसआई हरबंश लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से 8.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामद नशीले पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला द्वारा की जा रही है।
