शहीदों के नाम पर शिक्षकों से लाखों की उगाई और उसमें हुई अनियमितता की सरकार से शिकायत कर जांच की मांग

Sunday, Jun 14, 2026-04:12 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों ने सरकार को ज्ञापन सौंप कर वर्ष 2019 मैं शिक्षक संघ के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शर्मा द्वारा उस वर्ष पुलवामा हमले में शहीद हुए राजस्थान के वीर जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता के नाम पर संगठन के सभी जिलों से हजारों शिक्षक/ पदाधिकारियों से 15--16 लाख रुपए से भी अधिक राशि की उगाही की गई। जिसमें से राजस्थान के शहीद हुए 06 जवानों के परिवारों को एक-एक लाख रुपए की राशि देकर बाकी बचे 9--10 लख रुपए को अनैतिक रूप से खुर्द बुर्द कर घोटाला करने की शिकायत  शिक्षक संघ (सियाराम) के तत्कालीन पदाधिकारी तथा राजस्थान शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट के नेतृत्व में संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जगेश्वर शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमेश आचार्य, प्रदेश महामंत्री बृजेंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश दुबे एवं जिला अध्यक्ष मनोज वैष्णव ने दिनांक 13 जून 2026 को सरकार  में शिक्षा विभाग के माननीय मंत्री मदन दिलावर से उनके निवास पर मुलाकात कर शिकायत की गई। तथा उसकी गहन जांच कराने की मांग की है।

 

शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र भट्ट एवं प्रदेश महामंत्री बृजेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि सियाराम शर्मा द्वारा 2019 में लाखों रुपए की उगाई कर उसका कोई लेखा-जोखा शिक्षकों के समक्ष नहीं रखा गया। इससे इसमें सियाराम शर्मा द्वारा अनियमितता बरतने का संदेह पैदा होता है।

 

संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जगेश्वर शर्मा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश आचार्य ने शिक्षा मंत्री के साथ चर्चा करते हुए बताया कि संगठन में पिछले दो-तीन दशक से इस तरह के चंदे की उगाही कई बार की गई। जिसके आय व्यय का कोई लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं किया गया। जिसके चलते सियाराम शर्मा द्वारा संगठन में वित्तीय  अनियमितता होना प्रतीत होता है।

 

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि  उक्त अनियमितताओं से युक्त घोटालों की प्रशासनिक जाँच कराई जावे तथा इसके दोषी सियाराम शर्मा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जावे। जांच के दौरान कुछ अन्य साक्ष भी प्रस्तुत किए जा सकेंगे।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News