5 हजार का इनामी भगोड़ा जयपुर से गिरफ्तार, हत्या के मामले चल रहा था फरार

Friday, Aug 02, 2024-06:50 PM (IST)

अजमेर 2 अगस्त 2024 । हत्या के मामले में आठ साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी भगोड़े को अजमेर जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले में फरार चल रहा है। स्थाई वारंटियों के तहत जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है । 

जिला पुलिस एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर प्रकरणों में वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधी भगोड़े, इनामी अपराधियों व स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी कड़ी में देवगांव निवासी गीता देवी पत्नी रामेश्वर ने पुष्कर थाने में वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज करवाया था। 

गीता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पति एवं पुत्री रेखा खेत पर काम कर रहे थे। तभी अचानक मांगीलाल, ओमप्रकाश, महेन्द्र व अन्य 8-10 व्यक्ति आए और गाली गलौज करते हुए उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने रामेश्वर के मुंह में कीटनाशक दवा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। रामेश्वर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने मागीलाल, महेन्द्र, ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था। एक अन्य आरोपी गुमान सिंह फरार चल रहा था। गुमान सिंह के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुए थे। उसकी गिरफ्तार के काफी प्रयास किए गए और उस पर पांच हजार  का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह जयपुर में रहा रहा है। पुलिस की एक टीम जयपुर रवाना हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए