बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप |

10/29/2023 8:29:50 PM

पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर ने कांग्रेस सरकार पर केवल वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण के सारे पैरामीटर पार कर देने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि प्रदेश की जनता भाजपा के पक्ष में मन बना चुकी है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान की राजनीति को नजदीक से देख रहे है और भाजपा कार्यकर्ता के नाते ही नहीं बल्कि राजस्थान को पिछले कई सालों से राजनीतिक विश्लेषण करते हुए जिम्मेदारी के साथ कहा जा सकता है कि राजस्थान की जनता भाजपा के पक्ष में मन बना चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण के सारे पैरामीटर तोड़ दिये। राजस्थान में बहुमत पाने के बाद भी कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह की वजह से गहलोत एक भ्रष्ट शासन करने वाले मुख्यमंत्री कहलाने लगे हैं। प्रदेश सरकार केवल विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। पंडित धर्मवीर ने कहा उदयपुर में कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या कर दी गई वीडियो वायरल हुआ लेकिन जो सहायता प्रदेश कांग्रेस सरकार ने दी वो केवल ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई वहीं जयपुर की घटना में पीड़ित को मुंह मांगी सहायता दी गई। एक ही तरह की दो घटनाओं में अलग अलग सहायता देना तालिबानी मानसिकता के अनुरूप कार्य को दर्शाता है। सीएम गहलोत ने जनवरी 2022 में अल्पसंख्यक व वक्फ बोर्ड सहित मदरसा निर्माण के लिए 100 करोड मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में बिजली कटौती न करने के आदेश दिए इसके विपरीत हिंदुओं के धार्मिक आयोजन व रेलिया में धारा 144 लगाई गई साथ ही रैली निकालने के लिए भी परमिशन प्रथा लागू की गई। प्रदेश में इससे शर्मनाक क्या होगा की टोंक के हिंदू वहा से पलायन कर रहे हैं घर व दुकानों पर बिकाऊ के बोर्ड लगे हैं। पर सरकार केवल वोट बैंक के लिए विशेष वर्ग को खुश करने में लगा हुआ है।

Afjal Khan

Advertising