डूंगरपुर में जल संरक्षण अभियान तेज, जल स्रोतों के आवक मार्गों से हटेंगे अतिक्रमण

Wednesday, Jun 03, 2026-06:48 PM (IST)

डूंगरपुर जिला प्रशासन ने जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने के लिए ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत व्यापक गतिविधियां शुरू की हैं। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिला कलेक्टर देशलदान ने कहा कि जल संकट से निपटने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तालाबों, कुओं, नालों और जल आवक मार्गों की सफाई के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि वर्षा जल का प्रवाह बाधित न हो।

कलेक्टर ने बताया कि 25 मई से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जल संरक्षण की मुहिम से जोड़ना और जनभागीदारी को अधिकतम स्तर तक बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। यदि जल स्रोतों की नियमित सफाई और संरक्षण किया जाए तो भविष्य में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है।

अभियान की समीक्षा के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में जल संरक्षण परियोजनाओं में जनसहयोग, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड और स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।

प्रशासन ने जल आवक मार्गों और नालों पर हुए अतिक्रमणों की पहचान के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों की रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News