डूंगरपुर में तालाब में डूबने से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत, नहाते समय हुआ हादसा

Thursday, Mar 19, 2026-04:29 PM (IST)

डूंगरपुर जिले में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के देवल गामड़ी गांव स्थित महादेव तालाब में हुआ।

मृतक की पहचान 48 वर्षीय बाबूलाल पुत्र काउवा गमेती, निवासी बलेटी घाटी फला के रूप में हुई है।

नहाने के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार बाबूलाल घर से देवल गामड़ी जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने महादेव तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने निकाला शव

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंचे।

शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

गहरे पानी में जाने से डूबे

परिजनों के अनुसार बाबूलाल तालाब में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से संतुलन खो बैठे और डूब गए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि हेड कॉन्स्टेबल कन्हैया लाल ने की है।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News