नांगल शेरपुर में सीएम के प्रस्तावित दौरे की व्यवस्थाओं का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा
Sunday, Apr 05, 2026-04:16 PM (IST)
करौली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को गांव नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों तेजी पर है। नव नियुक्त जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने नांगल शेरपुर गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशासनिक, पुलिसअधिकारियों के साथ गांव नांगल शेरपुर में व्यवस्थाओं के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, हेलीपैड व किसान सम्मेलन में भाग लेने वाले महिला पुरुषों के लिए बैठक व्यवस्था सहित छाया, पानी आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और साथ ही पीडब्ल्यूडी, विद्युत, पंचायत राज विभाग से विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ सामंजस्य से स्थापित कर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान करें। ADM हेमराज परिडवाल ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आईटी केंद्र पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर SDM अमन चौधरी, डिप्टी मुरारी लाल मीणा, बालघाट तहसीलदार श्री राम मीणा, थाना प्रभारी महेश मीणा, सरपंच राकेश मीणा, विद्युत विभाग के SC रूप सिंह गुर्जर, phed sc पीसी मीणा, pwd sc डीके गुप्ता एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित।
