धौलपुर में अवैध गैस भंडारण पर छापेमारी: 13 घरेलू सिलेंडर जब्त

Saturday, Apr 04, 2026-04:44 PM (IST)

राजस्थान के धौलपुर में प्रशासन ने अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन दल द्वारा की गई।

कई स्थानों पर हुई कार्रवाई

विशेष जांच दल ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए सिलेंडर जब्त किए—

  • बसईनवाब स्थित बजरंग मिष्ठान भंडार से 1 सिलेंडर
  • कौलरी क्षेत्र से 6 सिलेंडर
  • श्याम बाबा मिष्ठान भंडार से 3 सिलेंडर
  • ओम जय लटीला बाबा मिष्ठान भंडार से 3 सिलेंडर

इसके अलावा टीम ने दो पेट्रोल पंपों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की।

आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और नियमित रूप से गैस बुकिंग कराएं।

पेट्रोल-डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता

अधिकारियों के अनुसार जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी सामान्य बनी हुई है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस, पेट्रोल या डीजल का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ Essential Commodities Act 1955 और Motor Spirit and High Speed Diesel Order 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News