धौलपुर में हाईवे पर अवैध कट बंद करने के निर्देश: कलेक्टर-एसपी सख्त, एनएचएआई को लगाई फटकार

Saturday, Mar 21, 2026-04:35 PM (IST)

धौलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं और अव्यवस्थाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने अधिकारियों की टीम के साथ हाईवे का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कट पाए गए, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए इन्हें तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कट हादसों का बड़ा कारण बनते हैं और इन्हें नजरअंदाज करना गंभीर लापरवाही है।

प्रशासन ने एनएचएआई अधिकारियों को बरसात से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित करने और इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। साथ ही सर्विस रोड पर हुए अतिक्रमण हटाने और नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।

इस दौरान यातायात पुलिस ने मौके पर खड़े कई वाहनों के चालान भी किए। अधिकारियों ने चंबल क्षेत्र से जुड़े पूरे मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने पर जोर दिया।

नगर परिषद द्वारा शहर की सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम भी जारी है। प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News