धौलपुर जिला अस्पताल में रामाक्षय शिविर: बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच और इलाज का लाभ

Saturday, Mar 07, 2026-04:11 PM (IST)

धौलपुर जिला अस्पताल में शनिवार को रामाक्षय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर राज्य सरकार और चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर आयोजित किया गया।

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर भटकना न पड़े।

शिविर में अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिन मरीजों को आगे उपचार की जरूरत थी, उन्हें संबंधित विभागों में रेफर कर उचित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पूरे दिन सक्रिय रहकर मरीजों को सेवाएं प्रदान कीं।

इस शिविर से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए मरीजों को काफी राहत मिली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिलना संभव हो पाता है।

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News