दौसा में फिर बदला मौसम, आसमान में छाए बादल; अंधड़ की संभावना, तापमान 41 डिग्री पार

Monday, May 11, 2026-04:16 PM (IST)

राजस्थान के दौसा जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह से ही जिले के कई इलाकों में आसमान पर बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन बढ़ती उमस ने परेशानी बढ़ा दी है।

बीते कुछ दिनों में बारिश और तेज अंधड़ के बाद मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन अब फिर से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने जिले में अंधड़ चलने की संभावना जताई है। दिनभर बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिला, हालांकि उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दौसा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई। बदलते मौसम के बीच लोग अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी और उमस से राहत मिल सके।

मौसम विभाग का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश होती है तो तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल जिले में मौसम लगातार बदलता नजर आ रहा है।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News