दौसा में बदला मौसम: बारिश-आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार

Saturday, May 02, 2026-04:06 PM (IST)

दौसा जिले में मौसम ने करवट ली है। शनिवार सुबह जिला मुख्यालय सहित पापडदा, छारेडा और नांगल क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। रात से छाए बादलों और चल रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई है।

कई इलाकों में बूंदाबांदी

सुबह से ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि रातभर आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम के इस बदलाव से लोगों को तेज गर्मी और धूप से राहत मिली है।

तापमान में आई गिरावट

मौसम बदलने के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट के संकेत मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को बारिश के चलते तापमान और नीचे दर्ज किया गया था।

आगे और घटेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान गिरकर करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान भी कम होकर लगभग 19 डिग्री तक रहने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मई के शुरुआती दो हफ्तों में कई दिनों तक दोपहर बाद मौसम बदल सकता है, जिससे सामान्य से कम तापमान बना रह सकता है।

गर्मी से मिलेगी राहत

आमतौर पर मई में सीमित दिनों तक ही आंधी-बारिश होती है, लेकिन इस बार इसकी अवधि ज्यादा रहने के संकेत हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News