सैंथल में जर्जर टाइल सड़क से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने की त्वरित मरम्मत की मांग

Wednesday, Apr 22, 2026-06:08 PM (IST)

दौसा जिले के सैंथल कस्बे में बस स्टैंड से पुलिस थाने तक बनी टाइल सड़क जगह-जगह से उखड़ने और धंसने लगी है। खराब सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें अब तक दो-तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत और पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यह सड़क गौरव पथ योजना के तहत बनाई गई थी, जो अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर गड्ढे और उखड़ी टाइलों के चलते आए दिन वाहन चालक संतुलन खो देते हैं। रोडवेज बसों के यात्री और बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां तक कि बसों को भी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे चालक भी परेशान हैं।

यह मार्ग उपखंड कार्यालय, तहसील, सरकारी अस्पताल, पुलिस थाना और सरकारी स्कूल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को जोड़ता है, साथ ही दौसा-अलवर सीमा तक आवागमन के लिए भी अहम है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News