महंगी गैस को लेकर श्रीगंगानगर में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर गरजे विधायक कुनर

Friday, Mar 13, 2026-03:38 PM (IST)

श्रीगंगानगर। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी की जेब पर पड़ रहे बोझ के खिलाफ आज श्रीगंगानगर में कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। शहर के जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए महंगी एलपीजी गैस के खिलाफ आवाज बुलंद की।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक रुपिंदर सिंह कुनर ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।

 

इस दौरान विधायक डूंगरराम गैदर, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, उपजिला प्रमुख सुदेश मोर, कांग्रेस नेता अंकुर मिगलानी, PCC सदस्य अनूप बाजवा, कमला बिश्नोई, जगतार समरा और विकास गौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों से आम परिवारों का बजट बिगड़ चुका है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News