चूरू में रात का तापमान बढ़ा, 11 मई से आंधी और हल्की बारिश के आसार

Sunday, May 10, 2026-03:50 PM (IST)

चूरू में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान बढ़ गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मई से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक Radheshyam Sharma ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 5 से 6 दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News