चूरू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ एआरओपी गिरफ्तार, जांच जारी
Thursday, Apr 16, 2026-02:27 PM (IST)
चूरू जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए चूर पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दूधवाखारा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें की आरोपी के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने इस मामले को लेकर बताया कि पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर हत्या, लूट, डकैती और अवैध हथियारों के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाडी निवासी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही इस मामले में आगे की जांच भी शुरू कर दी है।
थानाधिकारी के मुताबिक आरोपी वेदप्रकाश का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। वह पहले भी हत्या, धोखाधड़ी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है।
