भीलवाड़ा में मुख्यमंत्री भजनलाल ने रात्रि चौपाल के तहत् दी कई सौगाते

Saturday, Jun 06, 2026-02:35 PM (IST)

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के खारी का लांबा गांव में रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें पूरी करने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीणों को ये पता नहीं था कि उनके द्वारा की गई मांगों पर शनिवार सुबह होते ही मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री ने नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय, कृषि पर्यवेक्षक पद सृजन और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने के आदेश दिए गए। वहीं गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, खेल मैदान विकसित करने की भी घोषणा की। 

इस दौरान उन्होंने गांव की 107 साल की कुमकुम देवी और 102 साल के ओंकार तेली से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या और जीवन के अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का अपनापन देखकर बुजुर्गों ने भी उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। सीएम ने घर-घर जाकर लोगों के हाल पूछे मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान घर घर जाकर ग्रामीणों के हाल जाने। साथ ही, बच्चों को दुलार करते हुए उन्हें चाकलेट दी। उन्होंने गांव के रघुनाथ मंदिर और हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए। वहीं, फ़ूलसागर तालाब किनारे योग कर रहे युवाओं के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। ग्रामीणों की मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग रहे मौजूद 
इस दौरान सुबह भ्रमण और जनसंवाद में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधायक जब्बर सिंह सांखला, लालाराम बैरवा, गोपीचंद मीणा, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, आर्डजी राजेंद्र सिंह, संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक सागर राणा, अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

दूसरे दिन ग्रामीणों के साथ चाय पर की चर्चा 
भीलवाड़ा जिले के खारी का लांबा गांव में दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह चौपाल पर ग्रामीणों के साथ चाय पीकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गांवों के विकास, रोजगार, खेती, बिजली, पानी और सरकारी योजनाओं के लाभ पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव आत्मनिर्भर और सुविधासंपन्न होंगे तो प्रदेश और देश का विकास भी मजबूत होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। 

ग्रामीणों से की बातचीत 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चाहे प्रदेश हो या देश, विकास की राह गांवों की पगडंडियों से होकर गुजरती है। उन्होंने कहा कि हर गांव संपन्न होना चाहिए और वहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उनके अनुसार गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश और देश भी मजबूत होंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गांवों को 
हर दृष्टि से मजबूत बनाने की बात करते हैं। किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना जरूरी है।

रोजगार और प्रोसेसिंग यूनिट पर दिया जोर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों के साथ बिजली, पानी, सड़क और खेती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि गांवों में होने वाली कृषि पैदावार के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी और निजी दोनों स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। साथ ही जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

गांव भ्रमण के दौरान लोगों से मिले 
मुख्यमंत्री ने कहा कि खारी का लांबा गांव में लोगों से मिलकर उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने गांव के बुजुर्गों, किसानों और अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव भ्रमण भी किया। इस दौरान वे एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और उनके हालचाल जाने। इसके अलावा उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग भी किया।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए