बारां में फिरौती कांड के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन का सख्त संदेश-‘अपराध छोड़ो या शहर’

Wednesday, Apr 29, 2026-04:01 PM (IST)

राजस्थान के बारां शहर में हाल ही में सामने आए चर्चित फिरौती कांड के मुख्य आरोपी सेफ अली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाया। इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन और नगर परिषद की टीम शामिल रही, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने साफ संदेश देते हुए कहा है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है या तो वे अपराध छोड़ दें या शहर। अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके मकान का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण की श्रेणी में आता था, जिसे नियमानुसार ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर एडिशनल एसपी राजेश चौधरी और डिप्टी हरिराम सोनी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। नगर परिषद के अधिकारियों ने विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को हटाया। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने इसे अपराध के खिलाफ सख्त कदम बताया, वहीं कुछ लोगों ने कानून के दायरे में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग भी उठाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News