जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

10/8/2023 6:46:09 PM


डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के गांव गंगावक में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दरसल गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक के चेहरे पर छर्रे लग गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक दयाराम का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत की मेड को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को जब दयाराम खेत पर पंहुचा तो दूसरे पक्ष ने उसे रास्ते में घेर लिया और फिर दोनों पक्षों में झगडे के दौरान दयाराम पर गोली चल गई। दयाराम के मुंह पर गोलियों के छर्रे लगे। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला पक्ष फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। 
 

Afjal Khan

Advertising