बीकानेर बॉर्डर पर संदिग्ध विदेशी नागरिक पकड़ा, डेनमार्क निवासी से एजेंसियां कर रही पूछताछ

Sunday, Apr 05, 2026-01:53 PM (IST)

बीकानेर। जिले के खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर इलाके से एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह विदेशी नागरिक खाजूवाला मार्केट में घूम रहा था, विदेशी नागरिक को इलाके में देखकर स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

 

सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध विदेशी नागरिक को डिटेन कर लिया। इसके बाद बीएसएफ, सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से उससे गहन पूछताछ की गई।

 

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पकड़ा गया व्यक्ति डेनमार्क का निवासी है। बॉर्डर जैसे संवेदनशील इलाके में विदेशी नागरिक की मौजूदगी को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। 

 

पूछताछ के बाद संदिग्ध को आगे की जांच के लिए बीकानेर के जेआईसी भेजा जाएगा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। पूरी जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News