भीलवाड़ा में सनसनी: नर्सिंग स्टाफ ने मालिक का वीडियो बनाकर मांगे 90 लाख!

Thursday, Feb 19, 2026-03:49 PM (IST)

भीलवाड़ा । प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने ही अपने मालिक को ब्लैकमेल कर डाला। अस्पताल संचालक का कथित अश्लील वीडियो बनाकर वॉट्सऐप पर भेजा गया और वीडियो वायरल न करने की शर्त पर 90 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। 

जानकारी के मुताबिक, स्टाफ ने अस्पताल मालिक और सीनियर डॉक्टर को एक महिला नर्सिंगकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसी दौरान 10 सेकंड का वीडियो बना लिया गया। बाद में दूसरे नंबर से वीडियो भेजकर पैसे की डिमांड शुरू हुई। ब्लैकमेलरों ने पहले 90 लाख मांगे, फिर सौदेबाजी के बाद रकम 60 लाख पर अड़ा दी। पीड़ित ने 30 लाख देने की पेशकश की, लेकिन लगातार धमकियों से परेशान होकर आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

शिकायत में अस्पताल संचालक ने शक जताया कि वीडियो बनाने वाले अस्पताल के ही कर्मचारी हो सकते हैं, क्योंकि परिसर में आने-जाने की पूरी पहुंच उन्हीं के पास थी। जांच में यह आशंका सही निकली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के 4 नर्सिंगकर्मियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच की जा रही है। डीएसपी सिटी माधव उपाध्याय ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ जारी है और ब्लैकमेलिंग से जुड़े सभी डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं। 
 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News