गाड़ी पर जय बाबा गरीबनाथ लिखाया तो पुलिस ने काटा चालान, मामले में कूदे विधायक Ravindra Bhati ने कसा ये तंज

Saturday, Jun 27, 2026-12:11 PM (IST)

बाड़मेर: दोस्तों आप अपनी आस्था के चलते अपने वाहन पर किसी भगवान या किसी इष्ट देवता का नाम लिखवाते है और आप बाड़मेर जिले में सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि पुलिस आपका चालान काट सकती हैं। जी हां, आपने सही सुना हाल ही में बाड़मेर में एक वाहन में किसी प्रकार की यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं पाए जाने के बावजूद वाहन के आगे इष्ट देवता बाबा गरीबनाथ जी का नाम लिखे होने के आधार पर चालान काटे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना पर शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। 

 

इसको लेकर भाटी ने लिखा कि राम राज्य में अपने इष्ट का नाम लिखना भी क्या गुनाह है? विधायक भाटी ने कहा कि यदि नियमों की पालना आवश्यक है तो उसका क्रियान्वयन सभी के लिए समान रूप से होना चाहिए। आमजन की आस्था और धार्मिक भावनाओं से जुड़े विषयों पर प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आज ऐसी स्थिति बन गई है कि लोग अपने आराध्य और इष्ट देवता का नाम भी अपने वाहन पर नहीं लिख सकते। 

 

आपको बता दें कि शिव विधायक की भी बाबा गरीबनाथ के प्रति बड़ी आस्था है और कई बार वो सार्वजनिक मंच से बाबा गरीबनाथ का नाम लेते नजर आते है। ऐसे में कई लोग ये कयास लगाते नजर आ रहे हैं कि कही ये चालान रविन्द्र सिंह भाटी की बाबा के प्रति आस्था के चलते नहीं काटा गया? बहरहाल, इस तरह का चालान काटना सिर्फ बाड़मेर जिले में ही नहीं बल्कि पूरे मारवाड़ में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News