असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा ने दादी से मिलकर लिया आशीर्वाद |

9/22/2023 2:51:05 PM

आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन में पहुंचे असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा ने सुबह गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद काफिले के साथ प्रकाश स्तंभ पर पहुंचे जहां कार्यकारी सचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि द्वारा की गई सेवाओं की जानकारी दी। उन्हें बताया कि कैसे दादी ने बहुत छोटे स्तर से संस्थान की सेवाओं को विश्व पटल पर पहुंचाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा दादी गुलजार की स्मृति में बने अव्यक्त लोक पहुंचे जहां पीआरओ बीके कोमल ने बताया कि कैसे दादीजी ने 50 साल तक परमात्म संदेशवाहक की भूमिका निभाई। परमात्म की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाया। लाखों लोगों को परमात्म अनुभूति कराई। इस दौरान सीएम ने दादी को नमन करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की। इसके बाद शिव भोलानाथ का भंडारा पहुंचे। जहां सौर ऊर्जा से भोजन बनने की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात की और दादी से ज्ञान चर्चा की। दादी से आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी।

Afjal Khan

Advertising