भाजपा में बगावत के बाद अब कांग्रेस में भी दिखाई देगी बगावत |

10/14/2023 7:18:12 PM

भाजपा में बगावत के बाद अब कांग्रेस में भी दिखाई देगी बगावत... कांग्रेस के दिग्गज नेता व नगर निगम के डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी करेंगे रविवार को बसपा ज्वाइन.... प्रदेश अध्यक्ष बोले टिकट का फैसला बसपा सुप्रीमो करेगी कल ऐलान.

भरतपुर नगर निगम के उप महापौर गिरीश चौधरी रविवार को बसपा ज्वाइन करेंगे वह कांग्रेस पार्टी से महापौर है। बसपा ज्वाइन करने के बाद पार्टी से विधानसभा चावन के लिए टिकट भी लेकर आएंगे हालांकि अभी तक और किसी भी पार्टी ने भरतपुर विधानसभा में अपना कैंडिडेट फाइनल नहीं किया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि कल वह एक प्रेस वार्ता करेंगे इसके बाद बसपा पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बात रही टिकट की तो टिकट का फाइनल बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ही करेगी। हालांकि गिरीश चौधरी के बसपा ज्वाइन करने की खबर के बाद भरतपुर की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है गिरीश चौधरी कांग्रेस पार्टी से दो बार जिला अध्यक्ष रह चुके हैं गिरीश चौधरी की पत्नी और भाभी जिला प्रमुख रह चुकी है बसपा ने अभी तक डीग जिले की नगर विधानसभा से खुर्शीद अहमद और भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा से खेमकरण टोली का टिकट फाइनल कर दिया है।।

Afjal Khan

Advertising