AAP Rally: राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे केजरीवाल, श्रीगंगानगर में आप की रैली

6/18/2023 3:04:46 PM

AAP Party Kejriwal Rally Today in Rajasthan: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां श्रीगंगानगर में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधेंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान पार्टी नेताओं की ओर से पहले की कर दिया गया था। लबें समय से पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत रह रही है। प्रदेश सहित जिला स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। आज सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी सभा में प्रदेशवासियों से कई बड़े वादे भी कर सकते हैं।  दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज  राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे। आम आदमी पार्टी के दोनों नेता प्रदेश के श्री गंगानगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर तीन बजे तक केजरीवाल और भगवंत मान शहर के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल रैली में बिजली, पानी, शिक्षा, पेपर लीक, और भ्रष्टाचार जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रदेश  की जनता को संबोधित करेंगे। आप नेताओं का कहना है कि ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए एक चेतावनी होगी।


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News