100 यूनिट फ्री बिजली यूजर्स के लिए खुशखबरी, भजनलाल सरकार मुफ्त में लगाएगी सोलर पैनल

Wednesday, Jul 15, 2026-04:20 PM (IST)

जैसलमेर। राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को गए भले ही ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया हो, लेकिन उनके द्वारा जारी की गई योजनाओं का लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। ऐसे में यदि आपने पिछली सरकार में 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लिया है तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब भजनलाल सरकार आपके घर पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने वाली है। सरकार ने ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अब निशुल्क सोलर पैनल योजना शुरू की है। उपभोक्ता के घर की छत पर बिजली निगम की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1.1 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया जाएगा।

 

इसको लेकर राज्य सरकार ने प्रथम चरण में जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम को 3 लाख का प्रत्येक डिस्कॉम का लक्ष्य दिया है। इसके तहत अब जो सोलर पैनल लगेंगे उससे कुल 330 मेगावाट बिजली तैयार होगी। उर्जा विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू करते हुएडोर-टू-डोर सर्वे का काम भी शुरू कर दी है। विद्युत निगम ने इन उपभोक्ताओं की पहचान व चयन करके दे दिया है। इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने के लिए ऊर्जा विभाग ने पात्रता तय की है। जिसमें 100 यूनिट फ्री बिजली योजना से जुड़े उपभोक्ता को वरीयता दी गई है। 

 

इसके साथ ही योजना में शामिल उपभोक्ता के पास पक्की छत होनी चाहिए। दूसरा आर्थिक मूल्यांकन में भी उसकी इनकम को आधार मानकर वरीयता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए डिस्कॉम की फिल्ड टीम प्रत्येक उपभोक्ता के घर-घर जाकर सर्वे में जुटी है। बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के 172 ग्रिड सब-स्टेशनों पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी स्थापित किए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस योजना को लेकर जैसलमेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी ने क्या बताया है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News