पाली : निजी बस–बाइक में टक्कर, 2 लोगों की मौत

Sunday, Feb 15, 2026-01:30 PM (IST)

पाली: जिलें में रविवार सुबह सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। ये तीनों ही युवक बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे, तभी खोड गांव के पास सामने से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरे को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। हादसे में एक युवक का सिर कुचल गया।

 

गुड़ा एंदला थाना SHO शिव नारायण के मुताबिक तीनों युवक सुबह बाइक से काम पर जा रहे थे। लेकिन खोड गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही निजी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर होते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

इस भीषण हादसे में खोड गांव निवासी गिरधारी (46) पुत्र वालाराम, श्रवण (38) पुत्र ताराराम की मौत हो गई। वहीं, चांगवा गांव (खोड) निवासी भेराराम पुत्र रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पाली के बांगड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News