अस्पताल में अचानक खत्म हुए ऑक्सीजन सिलेंडर, वार्ड में मची अफरा-तफरी

4/25/2021 8:57:31 PM

कोटा के एमबीएस अस्पताल में उस समय अचानक हडकंप मच गया। जब अस्पताल में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में अचानक ऑक्सीजन सिलेन्डर समाप्त हो गए। जिससे वार्ड में भर्ती मरीजो की सांसे फूलने लगी तो वहीं मरीजो के तिमारदार अस्पताल प्रशासन से ऑक्सीजन  सिलेन्डरो की मांग करने लगे। मरीज के परिजनो का कहना है की सुबह सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक वार्ड में एक के बाद एक ऑक्सीजन  खत्म होते चले गए। जिसके बाद वार्ड में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

तो वहीं आनन फानन में अस्पताल प्रशासन ने दूसरे वार्डो से ऑक्सीजन  सिलेन्डर मंगवाए और गंभीर मरीजो को ऑक्सीजन  की सप्लाई देना शुरू किया। इस पूरे काम मे काफी समय लगा। इस दौरान वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत भी हो गई। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन  की कमी से मरीज की मौत की बात को नहीं कबूला है।


News Editor

Dishant Kumar

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News