आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे
Thursday, Feb 20, 2025-07:00 AM (IST)

टैरो राशिफल
नीतिका शर्मा
प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या
श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन
अजमेर
टैरो राशिफल 20 फरवरी 2025
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य हानि या शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होना पड़ सकता है। साथ ही आज आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज आपका काफी ज्यादा धन खर्च भी हो सकता है। आज किसी बात को लेकर मानसिक उलझनें अधिक रहेंगी।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी काफी अच्छी रहेगी। आज आपके आर्थिक संबंधित मामले सहजता से निपट जाएंगे। आज हो सकता है कि व्यापारियों को कोई छोटी मोटी यात्राएं भी करनी पड़े।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन संपत्ति के मामले में विशेष फलदायी रहने वाला है। आज का दिन भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके खर्चों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आज आपके विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। आज करियर में कुछ बदलाव या फेरबदल हो सकता है।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों की परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा। आज कुछ चीजें आपके लिए अच्छी होंगी। हालांकि, जितना मुनाफा और लाभ का अनुमान आप जितना लगा रहे हैं उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। आपको आज ऐसा फील होगा की सब कुछ आपके विरुद्ध हो गया है। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहने वाला है। आज किसी बात को लेकर दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। वरना मानहानि या अन्य परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के मन में घरेलू जीवन को लेकर मन में उथल पुथल रह सकती है। साथ ही आज दोपहर बाद तनाव भी बढ़ सकता है। आज आप गृहस्थ जीवन में काफी ज्यादा परेशानियों का अनुभव करेंगे।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों के खर्चों में आज कमी आएगी। जिससे आज आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपका मन शांति का अनुभव करेगा। लेकिन, संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी मां के स्वास्थ्य का आज अधिक ख्याल रखना होगा। आज उनकी सेहत के कारण आप काफी ज्यादा परेशान रहने वाले हैं। हालांकि, आज का दिन धन संबंधित मामलों में लाभकारी साबित होने वाला है। यदि आप धन संचय करने की कोशिश करते हैं तो आपको जरूर सफलता मिलेगी।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोग आज जो भी काम करें उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ करने की जरूरत है। आज आप अपने बिजनेस या ऑफिस की तरफ से किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी भी हो सकती है।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक आज अपने लिए कुछ समय जरूर निकालें। साथ ही आज कोशिश करें कि आप अपने जीवनसाथी को पूरी तवज्जो दें और उनकी भावनाओं को समझें, किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज किसी भी कार्य में ज्यादा उत्साहित होने आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही आज आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए आज विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आज आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, आज आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि अधिक रहने वाली है।