बीजेपी ने चुनाव से पहले तैयार की रणनीति।

Thursday, Mar 16, 2023-03:35 PM (IST)

कांग्रेस सरकार के कुशासन में किसान कर्जमाफी, पेपर लीक, बिगडी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध इत्यादि जनहित के मुददों को लेकर भाजपा आज 16 मार्च से जिला जन आक्रोश महाघेराव का आगाज करने जा रही है, जो प्रदेश के सभी 33 जिलों में 5 अप्रैल तक आयोजित होंगे। 
इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां 16 मार्च को भरतपुर जिला मुख्यालय पर स्थित महाराजा सूरजमल स्टैच्यू के पास ट्रैफिक चैराहा पर विशाल जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। डाॅ. पूनियां ने आज 16 मार्च को सुबह 9:15 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा भररपुर के लिये प्रस्थान किया, इस दौरान वह बस्सी, दौसा, सिंकदरा, पाटौली, महवा, खेड़ली मोड़, हलैना, लुधावई टोल इत्यादि विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और 01 बजे भरतपुर जिला मुख्यालय पर विशाल जन आक्रोश सभा को संबोधित करेंगे। 
बता दें कि विशाल जन आक्रोश सभा कार्यक्रमों के समन्वयक भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल हैं l


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News