करौली: धुलंडी पर मदन मोहन जी की झूला झांकी दर्शन स्थगित, चंद्रग्रहण और सूतक के कारण

Sunday, Feb 22, 2026-05:27 PM (IST)

करौली: करौली में धुलंडी के पावन पर्व पर इस बार श्रद्धालु भगवान मदन मोहन जी की झूला झांकी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर पड़ रहे चंद्रग्रहण और उसके सूतक काल के चलते मंदिर प्रबंधन ने दर्शन स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

 

मंदिर प्रबंधक किशन पाल सिंह ने बताया कि यह संयोग 122 वर्षों में पहली बार बना है। चंद्रग्रहण का सूतक 3 मार्च 2026 को प्रातः 6:45 बजे से प्रारंभ होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए राधा–मदन मोहन जी की सेवाओं का समय परिवर्तित किया गया है।

3 मार्च 2026 प्रातःकालीन सेवाएं:

मंगला आरती: 4:00 बजे

धूप आरती: 4:30 बजे

श्रृंगार आरती: 5:00 बजे

राजभोग आरती: 5:50 बजे

पट मंगल: 6:30 बजे

3 मार्च 2026 सायंकालीन सेवाएं:

ग्रहण आरती: 7:45 बजे

धूप आरती: 8:10 बजे

संध्या आरती: 8:35 बजे

उल्लई झांकी: 8:50 बजे

शयन आरती: 9:25 बजे

पट मंगल: 9:45 बजे

 

मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अपील की है कि धुलंडी और होली के दौरान मंदिर परिसर में कोई हुड़दंग न करें और गुलाल के सिलेंडर का उपयोग न करें। यदि होली खेलनी हो, तो केवल फूलों की होली खेलें, ताकि बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या न हो।

 

किशन पाल सिंह ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और पर्व को श्रद्धा, शांति और मर्यादा के साथ मनाएं। इस प्रकार इस वर्ष धुलंडी का पर्व मंदिर में अनुशासन और सुरक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News