किसान दूल्हे ने की अनूठी मिसाल पेश,ट्रैक्टर पर सजी किसान की अनोखी बारात
Tuesday, May 20, 2025-11:08 AM (IST)

जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखण्ड के कोडियासर गांव में एक ऐसी शादी हुई, जिसने ग्रामीण संस्कृति और किसान जीवन के महत्व को फिर से उजागर किया। गांव के निवासी भाई ख़ान भगे ख़ान ने अपनी शादी में अनोखी पहल करते हुए बारात के लिए ट्रैक्टर का चयन किया। यह बारात जब दुल्हन के गांव पहुंची तो हर किसी की नज़र इस अनोखी पहल पर टिक गई। दूल्हे ने खुद ट्रैक्टर चलाकर अपनी बारात को दुल्हन के घर तक पहुंचाया। इस दौरान बारात में शामिल हर कोई ट्रैक्टरों पर सवार था। ट्रैक्टरों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे यह बारात परंपरागत शादियों से बिल्कुल अलग दिख रही थी। ग्रामीणों के बीच इस अनोखी बारात ने न केवल चर्चा का विषय बनाया, बल्कि यह शादी किसानों के जीवन की अहमियत का प्रतीक भी बन गई। दूल्हे भाई ख़ान का कहना है कि "ट्रैक्टर सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि हर किसान के जीवन की धुरी है। यह हमारे खेतों की जान है और हमारी रोजी-रोटी का आधार। मैंने अपनी बारात के लिए ट्रैक्टर इसलिए चुना, ताकि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें और यह संदेश दे सकें कि किसान होना गर्व की बात है। दुल्हन के घर पहुंचने पर इस अनोखी बारात का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने दूल्हे की इस पहल को सराहा और इसे किसान जीवन की सच्ची तस्वीर बताया। बारात में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उत्साहित नजर आया। ट्रैक्टर पर सजी यह बारात, किसानों की मेहनत और आत्मनिर्भरता का जश्न मनाती हुई दिखी। यह शादी केवल एक सामाजिक रस्म नहीं थी, बल्कि एक संदेश भी थी कि आधुनिकता के दौर में भी किसान अपने मूल्यों और परंपराओं से जुड़ा रह सकता है। भाई ख़ान ने अपनी शादी के जरिए न केवल अपनी संस्कृति का सम्मान किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल भी कायम की। ग्रामीणों के अनुसार, यह बारात लंबे समय तक याद रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे किसान जीवन और उनकी मेहनत का प्रतीक मानते हुए सराह रहे हैं। कोडियासर निवासी भाई ख़ान भगे खान किसान दूल्हे ने एक अनोखी पहल करते हुए अपनी बारात को ट्रैक्टरों से लेकर गया। यह बारात दुल्हन के घर पहुंची, जिसमें दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर जा रहा था। इस अनोखी बारात ने लोगों का ध्यान खींचा बारात कोडियासर से कायम की ढाणी पहुंची इस बारात में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अलीशैर खां मखणे खां सदू खां बादल खां कोहरी कई बारातियों ने इस बारात में भाग लिया।