पीएम मोदी ने लालकिले से नारी शक्ति की जमकर की प्रशंसा- गुर्जर

Saturday, Aug 16, 2025-05:30 PM (IST)

जयपुर, 15 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से नारी शक्ति की जमकर प्रशंसा की, यह देश के लिए गर्व का क्षण था। प्रधानमंत्री ने कहा कि “स्टार्टअप से लेकर स्पेस सेक्टर तक हमारी बेटियां छाई हुई हैं। खेल के मैदान में छाई हुई है, फौज में चमक रही है…”, और यह गर्व का विषय है कि हमारी मातृशक्ति देश के विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने “नमो ड्रोन दीदी नारी शक्ति की एक नई पहचान” का उल्लेख करते हुए बताया कि ड्रोन तकनीक को अपनाकर महिलाओं ने अपने गांवों में पायलट बनकर पहचाने जाने का गौरव प्राप्त किया है।

भाजपा राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि
प्रधानमंत्री ने यह भी साझा किया कि पहले जो खिलौने हम विदेश से मंगाते थे, आज देश वही खिलौने एक्सपोर्ट कर रहा है, इससे दिखता है कि हमारी नारी शक्ति ने देश की आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई दी है। डॉ. गुर्जर ने कहा, “हमने 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया था और दो करोड़ महिलाएं इससे पहले ही लखपति बन चुकी हैं। यह हमारी नारी शक्ति का सामर्थ्य और राष्ट्र के विकास में उनकी बढ़ती भागीदारी की साक्षी है।” उन्होंने वूमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में इन समूहों ने दुनियाभर में अपने उत्पादों की पहचान बनाई है, जिससे करोड़ों-करोड़ों का कारोबार संभव हुआ है। साथ ही, “नमो ड्रोन दीदी” तथा “लखपति दीदी” जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित प्रयासों का प्रतीक बन गई हैं।


Content Editor

Kailash Singh

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News