“किसी को ग्वाला बना दो…” शिक्षा मंत्री के बयान पर टीकाराम जूली का तीखा हमला

Tuesday, Feb 03, 2026-02:40 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के “ग्वाला बनने” संबंधी बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोला। जूली ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों की हालत को देखते हुए मंत्री का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 3,768 स्कूल जर्जर इमारतों में संचालित हो रहे हैं और एक भी नई बिल्डिंग के लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया। कई स्कूल मुर्गी फार्म जैसी जगहों पर चल रहे हैं और बच्चों को जबरन दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

 

जूली ने आरोप लगाया कि सरकार ने शिक्षा विभाग में पद भरने के वादे किए थे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार के पास युवाओं को रोजगार देने का कोई विजन नहीं है। किसी को ग्वाला, किसी को गोबर बेचने और किसी को चाय बनाने की सलाह दी जा रही है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद सरकार शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर नहीं है। जूली के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News