मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने RSS के वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद के निधन पर व्यक्त किया शोक
Wednesday, Jul 30, 2025-08:05 PM (IST)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने RSS के वरिष्ठ प्रचारक माणकचंद के निधन पर व्यक्त किया शोक
जयपुर, राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार (30 जुलाई, 2025) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक एवं पाथेय कण के संरक्षक माणकचंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने जयपुर के मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन पहुंचकर स्व. माणकचंद की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शर्मा ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने स्व. माणकचंद के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन उच्च आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित था।
उन्होंने समाज में राष्ट्रीय चेतना और मूल्यों के प्रसार में माणकचंद के अतुलनीय योगदान को सराहा और कहा कि उनके इस योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
