Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ?
Friday, Dec 12, 2025-05:01 PM (IST)
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को अपनी अत्यधिक ऊर्जा का सही प्रयोग करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से परिस्थितियां खराब हो सकती हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बातों को स्पष्ट रूप से समझाएं अन्यथा गलतफहमी की वजह से आपका काम बिगड़ सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। आपके मेहनत के फल तुरंत ही मिल जाएंगे। जोश में आकर धन खर्च करने से बचें।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृष राशि के जातक आज भ्रमित हो सकते हैं। विचारों में स्पष्टता का अभाव रहेगा। पार्टनरशिप में बिजनस करने के लिए अच्छा समय है। विदेशों से संबंध मजबूत बनेंगे। अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अधिक मेहनत की वजह से थकान हो सकती है। कमाई के लिहाज से दिन अनुकूल है।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। लेकिन परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं और वह उल्टा आप से नाराज हो सकते हैं। प्लानिंग के अनुसार, काम ना हो पाने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। निवेश संबंधी योजनाओं के कागजात को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही निवेश करें।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपकी योजना के अनुरूप कार्य संपन्न हो जाएगा। अपने साथ-साथ दूसरों में भी उमंग उत्साह का संचार करने में कामयाब रहेंगे, जिसकी वजह से समय से पहले काम निपट जाएंगे। लोगों पर अपना प्रभाव जमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारियों की अच्छी कमाई होगी।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को काबू करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम को अच्छी तरह से सोच समझकर ही काम की शुरुआत करें। जल्दबाजी में गलतियां होने की आशंका बन रही है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। खर्च भी आपका नियंत्रण में रहेगा।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट बनी रहेंगी। अचानक ऐसी परिस्थितियां निर्मित होंगी, जिसकी वजह से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मन को शांत रखकर परिस्थितियों से निपटने का प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। पुराना निवेश धन लाभ कराने में सहायक बनेगा।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक पूरे समय अपने कामकाज की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपकी मेहनत कामयाब रहेगी लेकिन आपको अपने निवेश संबंधी बातों को गोपनीय रखना चाहिए। धन संपत्ति के मामले में दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के अपने सहयोगियों या साझेदारों के साथ रिश्ते खराब होने की आशंका बन रही है। बहुत ज्यादा प्रतिक्रिया देने वाले स्वभाव की वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा पर धन खर्च हो सकता है।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातक उग्र स्वभाव की वजह से अपने दुश्मनों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज के प्रति भी उमंग उत्साह रहेगा। बैंक से लोन लेने का प्लान बनाए हुए जातकों को लोन मिलने की संभावना बनती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। कोर्ट कचहरी पर धन खर्च हो सकता है।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातक अपनी योजना के अनुरूप कार्य को संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे लाभ होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करते समय डीलर से सभी शर्तों को अच्छी तरह से समझ लें। आपको भ्रमित किया जा सकता है।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होगी। तकनीकी काम करने वाले जातकों को सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी बन रही है। छोटी-छोटी बातों पर तुनक मिजाजी से आपको बचना चाहिए, इससे ऑफिस का माहौल प्रतिकूल सकता है। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। खर्चे अधिक रहेंगे।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातक मुश्किल कामों में भी अपना भाग्य आजमाएंगे। ऑफिस में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। सफलता मिलने की संभावना बन रही है, जो मान सम्मान को भी बढ़ाने वाली होगी। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
