Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 31 जनवरी 2026
Saturday, Jan 31, 2026-06:00 PM (IST)
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। आपके घर में जो बड़े बुजुर्ग हैं उनके स्वास्थ्य का फिलहाल, ख्याल रखें। उनकी सेहत थोड़ी नरम रहने वाली है।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आप स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। साथ ही आज आपको कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोग यदि कोई प्रॉपर्टी आदि खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आज विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आना शुरू होगा। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपको विरुद्ध हों। हालांकि, आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है की दूसरे के मामले में ज्यादा दखल न दें। वरना आपको मानहानि या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। हालांकि, आज दोपहर बाद तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों के खर्चे कम हो जाएंगे। फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरुर सफलता मिलेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभकारी रहने वाला है।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को खानपान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।
कुंंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को फिलहाल, कम समय में अधिक कामयाबी हो सकती है। क्योंकि, इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ हुई रहेगी।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज व्यापार में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होने वाला है। साथ ही आज आपको माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।
