Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 18 फरवरी 2026
Wednesday, Feb 18, 2026-12:31 PM (IST)
मेष टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आज कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
वृषभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशिवालों के कुछ महत्वपूर्ण कार्य जो अभी अधूरे पड़े हैं उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। आपको सलाह है कि फिलहाल, गलत संगत और नशे की लत से बचकर रहें।
मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के आज अपने परिजनों और दोस्तों के साथ संबंध काफी बेहतर रहने वाले हैं। शोध और वित्तीय परियोजनाओं को लेकर आगे बढ़ने का यह उचित समय है।
कर्क टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को फिलहाल, किसी भी व्यक्ति से पैसे उधार लेने से बचकर रहने की जरूरत है। आज किसी से भी पैसे उधार लेना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही आज आपके लिए धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के योग बनेंगे।
सिंह टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि वालों को आज अपने व्यापार को लेकर बनाई गई योजनाएं किसी के भी साथ साझा करने से बचकर रहना होगा। प्यार में कभी-कभी दूसरे की खुशी के लिए समझौता भी करना पड़ता है, आपको भी करना पड़ सकता है।
कन्या टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों को आज सिर्फ और सिर्फ अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देने की जरूरत है। यदि आज आप दूसरों की समस्याओं में पड़ते हैं तो आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
तुला टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
वृश्चिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों को आज उनकी महत्वाकांक्षा आपको कार्य में सफलता दिलाएगी। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत है।
धनु टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों का आज किसी न किसी बात पर अपने जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। आपको सलाह है कि आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। साथ ही आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को आज किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में आज लापरवाही करने से बचना होगा। आज आप किसी शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
मीन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
