Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 16 फरवरी 2026

Monday, Feb 16, 2026-12:28 PM (IST)

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को धन संग्रह करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय काफी मेहनत कराने वाला रहेगा। आपको आज कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार तो अच्छा चलेगा। लेकिन, जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आपको धनार्जन के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही साथ एक से अधिक प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जो लोगों के लिए आज का दिन विदेश में कार्यरत या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर रहने वाला है। पूर्ण रूप से यह समय आप के लिए एक भाग्यशाली अवधि है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। साथ ही आज आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। यदि आपके धन कहीं अटका हुआ है तो आज आपको अपना अटका हुआ धन मिल सकता है।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। इस अवधि के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है वृश्चिक राशि के लोगों को प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज आप बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोग इस अवधि में अपने काम के स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आपको कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं, परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। आज आपकी जान पहचान कई प्रतिष्ठित लोगों से होगी।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको अपनी सेहत का ध्यान भी रखने की जरूरत है। आपकी सेहत थोड़ा नरम रहने वाली है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News