Horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ? । साप्ताहिक राशिफल टैरो साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 दिसंबर 2025)

Friday, Dec 19, 2025-01:36 PM (IST)

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। क्योंकि, आज आपको सही जानकारी एकत्रित करने में आसानी होगी। आपकी सोच स्पष्ट रहेगी और आप काम पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और आपकी आय स्थिर रहेगी। इस हफ्ते आप अपने समय को अच्छे से मैनेज करके सभी काम समय पर पूरे कर लेंगे।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह में कामकाज में छोटी मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इस हफ्ते निवेश करने से बचें और किसी के बहकावे में न आएं। सप्ताह के मध्य में समय आपके पक्ष में रहेगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको नए दोस्त मिलेंगे। आपको अपने पिता से सहयोग मिलेगा।

मिथुन टरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आएंगी। आपके प्रयासों को दूसरे लोग पहचानेंगे और उनकी सराहना करेंगे। आप काम के प्रति थोड़ा उदासीन भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, सप्ताह के अंत आते-आते चीजें बेहतर होंगी। आपके काम में भी तेजी आएगी और आपकी योजनाएं सफल होने लगेंगी।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह आय में बाधाएं पैदा कर सकते हैं। आज आपसे कुछ लोग बिना किसी कारण के आपसे नाराज भी हो सकते हैं। आपके काम में सुधार होगा और आपको अपने संपर्कों से लाभ होगा। अपने वाहन से जुड़ी संभावित समस्याओं से सावधान रहें और किसी के भी साथ बहस में न पड़ें।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। बुधवार और गुरुवार को आप निराश और हताश महसूस कर सकते हैं। खुद को साबित करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और आप अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा है उससे परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते शुक्रवार और शनिवार का दिन काफी बेहतर रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और आप खुश महसूस करेंगे।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
दिसंबर के महीने में चंद्रमा के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपकी आय कम रहेगी और अनावश्यक खर्च होंगे। लेकिन मंगलवार शाम से समय सुधारने लगेगा। आय में वृद्धि होगी और काम के प्रति उत्साह रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको जीत मिलेगी। कुल मिलाकर, आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा।

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह में तुला राशि के जातकों की आय बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस हफ्ते आपकी आय में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में आप अपने प्रयासों से निराश हो सकते हैं। आर्थिक मामले भी कमजोर हो सकते हैं और जिस मदद की आप उम्मीद कर रहे थे, वह नहीं मिल पाएगी। गुरुवार की शाम से चीजें बेहतर होने लगेंगी और आपको दोस्तों से सहयोग की आवश्यकता महसूस हो सकती है।

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह में काफी आनंदित महसूस करेंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी और आप नए प्रोजेक्ट की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या सुलझ जाएगी। साथ ही इस हफ्ते आपके कामकाज में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को आपको निराशा हो सकती है। आप अपने काम में रुचि खो सकते हैं और सामान्य से अधिक आलसी महसूस कर सकते हैं।

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह धनु राशि के लोगों के लिए खुशियों और उत्साह से भरा रहने वाला है। इस हफ्ते आप किसी से कुछ भी अपेक्षा किए बिना खुश महसूस करेंगे। आस-पास के लोगों की मदद करने में आपको खुशी मिलेगी। इस हफ्ते आप अपने कामकाज पर काफी गर्व महसूस करेंगे। मंगलवार और बुधवार को आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा और आपको लाभ में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस हफ्ते आपकी अपने भाई बहन से अच्छी बनेगी।

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह में मकर राशि के लोगों के खर्चे काफी ज्यादा रहने वाले हैं। इस हफ्ते आपका सामना कई चुनौतियां रहने वाली हैं। हो सकता है की आपकी योजनाएं आपके हिसाब से न चल पाएं। लेकिन, सप्ताह के मध्य से आपकी चीजें बदलना शुरू हो जाएंगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप शुक्रवार और शनिवार को यात्रा करेंगे और आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह कुंभ राशि के जातक अपनी चिंताओं से थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं। आपके बच्चों का सहयोग और उपलब्धियां आपको खुशी देंगी। आप नई परियोजना शुरू करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे, साथ ही आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, और आपकी आय में कमी आ सकती है। आप निराश महसूस कर सकते हैं, और दोस्तों से मदद नहीं मिल सकती है।

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
मीन राशि के लोगों को सप्ताह में प्रगति के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आपको अपने बच्चों से खुशी मिलेगी और काम के नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की भी संभावना है। आपको अपनी आय में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, और खर्च बढ़ सकते हैं। साथ ही इस हफ्ते आपको वरिष्ठ लोगों से निराशा का सामना करना पड़ सकता है।।

 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News