राहुल गांधी राजवंश के असफल उत्तराधिकारी: गजेंद्र सिंह शेखावत का तीखा हमला

Saturday, Jul 26, 2025-01:18 PM (IST)

नई दिल्ली/जयपुर । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी राजवंश का असफल उत्तराधिकारी हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, वहीं राहुल गांधी ने कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी से क्षेत्रीय पार्टी में तब्दील कर दिया है। शुक्रवार को राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की एक टिप्पणी के जवाब में शेखावत ने कहा कि जो पहचान के संकट से खुद जूझ रहा है, उसका प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस पारिवारिक जागीर के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं, जिसे कांग्रेस लंबे समय तक भारत की राजनीति समझती रही है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी समझ नहीं पा रहे कि नरेंद्र मोदी वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने न केवल गांधी परिवार के प्रभुत्व को तोड़ा, बल्कि आज के दिन उनकी दादी इंदिरा गांधी से भी अधिक समय तक देश की सेवा कर चुके हैं। 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News