दिल्ली दौरे पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विकास मुद्दों पर चर्चा की
Monday, Mar 16, 2026-06:34 PM (IST)
नई दिल्ली: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री Diya Kumari ने सोमवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सड़क, रेल, पर्यटन, न्यायिक और सामाजिक अवसंरचना को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर राजस्थान में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए विकास को गति देने के मुद्दों पर चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने Om Birla से भेंट की। इस दौरान राजस्थान के सर्वांगीण विकास, राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat के साथ भी बैठक की। बैठक में राजस्थान में पर्यटन की संभावनाओं, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के विस्तार, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण तथा पर्यटन से जुड़े विकास कार्यक्रमों को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान राजस्थान पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से भी मुलाकात की। इस बैठक में राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने अपने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में दादी का फाटक, खिरनी फाटक और ढेहर के बालाजी फाटक पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण तथा ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर अतिरिक्त प्रवेश द्वार और टिकट खिड़की विकसित करने का आग्रह किया।
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री Arjun Ram Meghwal से मुलाकात कर राजस्थान में न्यायिक अवसंरचना के विकास और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के प्रयासों पर चर्चा की।
उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi से भी भेंट की, जिसमें महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण और महिलाओं व बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
