मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Tuesday, May 12, 2026-04:23 PM (IST)

असम की राजधानी गुवाहाटी में मंगलवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार असम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सभी वर्गों के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी।

PunjabKesari

भजनलाल शर्मा ने समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और भाजपा संगठन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में नई सरकार असम को विकास, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई गति देगी। 

PunjabKesari

समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई सरकार और मंत्रिपरिषद को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News