शिवचरण माथुर के जन्मशताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम में गहलोत-पायलट होंगे शामिल
Tuesday, Oct 07, 2025-12:14 PM (IST)

भीलवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री शिव चरण माथुर का जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को भीलवाड़ा में कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होंगे। इसकी जानकारी महिला आश्रम संस्थान की सचिव वन्दना माथुर व शिव चरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की सचिव विभा माथुर ने पत्रकार वार्ता में कही पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर एवं स्वतंत्रता सेनानी सुशीला देवी माथुर की मूर्तियों का अनावरण महिला आश्रम, घथिक नगर कैंपस में होगा मुख्य अतिधि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी तथा विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली जी होंगे । कार्यक्रम शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान, मांडलगढ़ के कार्यालय का लोकार्पण कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। महिला आश्रम संस्थान की सचिव वंदना माथुर एवं शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की सचिव विभा माथुर ने आज ग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियाँ शिववरण जी के आदर्शों और सार्वजनिक जीवन की निष्ठा से प्रेरणा तें। पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिवचरण माथुर जी ने अपने जीवन में देश एवं प्रदेश की जो सेवा की ,, उसे भुलाया नहीं जा सकता। भीलवाड़ा में पहले नगर पालिका चेयरमैन के रूप में उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद वे पहले निर्वाचित जिला प्रमुख, सात बार विधायक और दो बार सांसद बने। जनता के आशीर्वाद से वे दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा असम के राज्यपाल भी रहे। प्रदेश एवं भीलवाड़ा जिले के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है भीलवाड़ा डेयरी की स्थापना --, वस्त्र नगरी का विकास, मांडलगढ़ में बांधों का तंत्र, रेलवे योजनाएँ और अनेक लोककल्याजकारी कार्य उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं। जनता आज भी उन्हें उनके सरल स्वभाव और ज़मीनी जुड़ाव के लिए स्नेहपूर्वक याद करती है। माथुर साहब की मूर्ति के साथ उनकी थर्मपत्नी एवं स्वतंत्रता सेनानी सुशीला देवी माथुर जी की मूर्ति का भी अनावरण किया जाएगा। वे महिला आश्रम संस्थान की संस्थापक थीं और महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महिला आश्रम का वर्तमान स्वरूप उनके दूरदर्शी सोच और समर्पण का परिणाम है। वंदना माथुर ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे, भीलवाड़ा के महिला आश्रम, पषिक नगर कैंपस में स्वश्री शिवचरण माथुर जी . के जन्मशतान्दी वर्ष के अवसरपर मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी तथा विशिष्ट अतिि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली जी होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पूर्व कैबिनेट मंत्री एमपल्लम राजू पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी , पूर्व मंत्री डॉकल्ला .डी बी सांसद बृजेन्द्र ओला, सांसद कुलदीप इंदौरा , सांसद मुरारीलाल मीणा , सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल , पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, सुचित्रा सहित अनेक विधायक, सांसद, प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे मांडलगढ़ में शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान', मांडलगढ़ कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिधि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट होंगे। इस अवसर पर उपरोक्त सभी वरिष्न नेता, सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की नींव स्व. सुशीला देवी माथुर ने अपने शिवचरण माथुर की स्पृति में रखी थी। इस संस्थान के माध्यम से आज भी विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सेंस्थान का उद्देश्य शिवचरण माथुर जी के विकास, सेवा और शिक्षा के आदर्शों को आगे बढ़ाना है, ताकि समाज में समरसता ओर सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार किया जा सके।